बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Jul-2024 02:01 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में एक घूसखोर दारोगा पर निलंबन की गाज गिरी है। रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, बेगूसराय के बलिया थाना में तैनात एसआई धनंजय पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दारोगा धनंजय पांडे कमरे में बेड पर बैठा है। उसके पास एक युवक भी दिख रहा है, जो कहता है कि 10 हजार कहां से देंगे 3-4 हजार में काम कर दीजिए। इस पर दरोगा धनंजय पांडेय कहता है कि कम में नहीं होगा, आपको परेशानी होगी।
बातचीत के दौरान एसआई धनंजय पांडे ने युवक की जेब से मोबाइल निकाल लेता है। उसके बाद फिर उसके साथ में गए एक अन्य युवक का भी मोबाइल निकाल लेता है। जिसके बाद वीडियो कट जा रहा है, लेकिन दोनों के बातचीत का ऑडियो सुनाई दे रहा है। जिसमें दारोगा धनंजय पांडे कह रहै है कि पांच हजार ही दे दो, फिर लक्ष्मण के द्वारा कम करने की बात कही जा रही है। जिसके बाद दारोगा कहता है कि ठीक है चार हाजर दे दो, तुम ही बोले थे चार हजार, नहीं तो तुम अपना देख लो।
बताया जा रहा है कि 12 जुलाई को लक्ष्मण कुमार के खिलाफ एक ग्रामीण ने मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया था। जिसमें मामला दर्ज नहीं हुआ था और जांच में रखा गया था। लक्ष्मण कुमार का आरोप है कि दारोगा धनंजय पांडेय ने उसे बुलाया और उससे 10 हजार रुपए की डिमांड कर दी।
सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर बलिया डीएसपी को वीडियो की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। बेगूसराय एसपी मनीष ने आरोपी दारोगा धनंजय पांडेय के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। एसपी के इस एक्शन से जिले के अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।