ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
16-Oct-2021 10:06 AM
GAYA : बिहार के गया जिले में दशहरा के मेले में जबरदस्त फायरिंग हुई है. मां दुर्गा की प्रतिमा स्थल के पास गोलीबारी में 4 लोग जख्मी हो गए हैं. कुछ असामाजिक तत्वों ने पंडाल के पास फायरिंग की, जिससे भगदड़ मच गई. घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना गया जिले के डुमरिया प्रखंड की है. यहां मुख्य बाजार में दुर्गा पंडाल के पास कुल शरारती तत्वों ने हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली की आवाज़ सुनते ही मेले में भगदड़ मच गई. घटना में चार लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने गोलीबारी की पुष्टि की और बताया कि दो लोगों को पकड़ा गया है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है. बताया जा रहा है कि डुमरिया बाजार के निकट उचौलिया में हाल ही में एक पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है. वहीं पर मां दुर्गा की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी. जिसमें भंडारा भी लगा था.
शुक्रवार की देर शाम भी प्रतिमा स्थल पर भारी भीड़ लगी थी. भीड़ में से अचानक युवकों के झुंड में से एक निकला और मौजर निकाल कर ताबड़तोड़ गोलियां लोगों पर दागने लगे. जिसमें चार लोग जख्मी हो गए.