BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
03-Aug-2024 12:53 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में एक गालीबाज दारोगा के खिलाफ एसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। घूसखोरी और गाली गलौज का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। सोशल मीडिया पर आरोपी दारोगा का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वह किसी शख्स के साथ गाली गलौज कर रहा था। इस ऑडियो में जमीनी विवाद सुलझाने के मामले में घुसखोरी की बात भी सामने आई है।
ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी हिमांशु ने शुक्रवार की देर रात गालीबाज दरोगा रौशन कुमार-2 को निलंबित कर दिया है। एसपी ने जारी पत्र में कहा कि सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पाया है कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज देते हुए अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा तथा जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहा है।
वायरल हुए ऑडियो क्लिप में गाली-गलौज देते हुए अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा तथा जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले पुलिस पदाधिकारी पुअनि रौशन कुमार-02 है, जो वर्तमान समय में बनगांव थाना में पदस्थापित है तथा उक्त वायरल ऑडियो क्लिप को सुनने से यह स्पष्ट होता है कि रौशन कुमार-02 के द्वारा किये जा रहे शब्दों का प्रयोग पुलिस पदाधिकारी के मर्यादा, आचरण एवं अनुशासन की विपरीत है। एसडीपीओ सदर ने जांच के बाद कारवाई करने अनुशंसा की है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर सहरसा के द्वारा किये गये अनुशंसा के आलोक में अनुशासनिक दृष्टिकोण से पुअनि रौशन कुमार-02, बनगांव थाना, सहरसा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर का कार्यालय होगा तथा उपस्थिति के आधार पर इन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता देय होगा।