LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
01-Sep-2021 06:57 PM
PATNA : बिहार में एक नेता के साथ ऐसी घटना घटी है, जिसकी चर्चा जोरो पर है. दरअसल इस बड़े नेता के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से लड़कियों की अश्लील तस्वीरें वायरल की गई हैं. साथ ही अश्लील वीडियो वाले पोर्न साइट्स का लिंक भी शेयर किया गया है. जिसपर उल्टा-सीधा वीडियो अपलोड किया गया है. इस बड़े नेता ने अपने साथ हुई इस घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और डीजीपी एसके सिंघल से शिकायत की है.

यह घटना कद्दावर नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के साथ हुई है. बताया जा रहा है कि यह किसी हैकर की करतूत है, जिसने पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी छवि को ख़राब करने के लिए यह कदम उठाया है. क्योंकि नेता के पीए के मुताबिक खबर लिखे जाने तक पैसे की कोई डिमांड नहीं की गई है. लिहाजा ये माना जा रहा है कि नेता की छवि को जनता के बीच ख़राब करने की साजिश रची गई और उनके आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से ताबड़तोड़ अश्लील तस्वीरों को शेयर किया गया. साथ ही अश्लील वीडियो वाले पोर्न साइट्स का लिंक भी डाला गया.
गौरतलब हो कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और इमामगंज विधानसभा के पूर्व विधायक उदय नारायण चौधरी का फेसबुक अकाउंट रविवार देर रात साईबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने हैक किया था. फेसबुक हैक करने के बाद बदमाशों ने अनैतिक कदम उठाते हुए लड़कियों की नंगी तस्वीरों को शेयर किया. जब उदय नारायण चौधरी को इस बात की जानकारी मिली तो वे हैरान रह गए. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गया जिले के एसएसपी और साइबर ब्रांच केअधिकारियों को दी.
इस घटना के बाबत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के सहायक पवन चंद्रवंशी ने फर्स्ट बिहार को बताया कि फिलहाल हैकर ने फेसबुक अकाउंट को पास कर दिया है. इनका अकाउंट रिकवर कर लिया गया है. ब्लू टिक वाले इस आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर दो लोगों को एडमिन बनाया गया था. एक उदय नारायण चौधरी खुद और दूसरा उनके पीए पवन चंद्रवंशी थे. पेज रिकवर होने के बाद उदय नारायण चौधरी का अकाउंट को एक्सेस नहीं मिल रहा है. जबकि पवन चंद्रवंशी के अकाउंट से पेज को हैंडल किया जा रहा है.
पवन चंद्रवंशी ने फर्स्ट बिहार को बताया कि उन्होंने इस घटना की शिकायत बिहार के सीएम और यहां के डीजीपी एसके सिंघल से की है. उन्होंने बाकायदा पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल और सीएम को ईमेल के जरिये शिकायत की और कहा कि हैकर के विरूद्ध अतिशीघ्र कार्रवाई की जाये. हालांकि इस मामले में किसी भी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है. उदय नारायण चौधरी ने अपने आधिकारिक लेटर पैड पर ही गया के एसएसपी को पत्र लिखकर शिकायत की है.
पूर्व विधानसभा के सहायक पवन चंद्रवंशी ने बताया कि सोमवार की देर रात एक नंबर +1(914)206-8710 से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें उन्हें धमकी देते हुए कहा गया कि नोएडा दिल्ली से बोल रहा हूं. मैंने ही नहीं तुम्हारा फेसबुक अकाउंट हैक किया था. अगर दम है तो पकड़ कर दिखाओ.