Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
02-Jun-2020 11:29 AM
PATNA : गोपालगंज नरसंहार को सियासी मुद्दा बना चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पर भी भड़के नजर आए. तेजस्वी ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को खुली चुनौती दे डाली ली और कहा कि वह गोपालगंज जाएं और अपराधियों को खींच कर ले आए.
विधायक को बचाने वाले अधिकारी पर हो कार्रवाई
तेजस्वी ने कहा कि जब सत्ता ही अपराधियों को संरक्षण दे रही है तो क्या किया जा सकता है. पप्पू पांडेय का तीन महीने का कॉल डिटेल्स निकाला जाए. इस मामले पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं. जेडीयू विधायक को कौन बचा रहा है. बचाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए. क्या सरेंडर कराने के लिए सरकार शुभ मुहूर्त देख रही है. जब हम पीड़ित परिवार से मिलने जाते हैं तो रोका जाता है.
आईजी रहते हुए पप्पू पांडेय को किस अधिकारी ने बचाया
तेजस्वी यादव ने कहा कि आईजी रहते हुए किस अधिकारी ने पप्पू पांडे को बचाने का काम किया. पप्पू पांडे के अपराधिक मामले को दबा दिया. पप्पू पांडे पर कितने मामले दर्ज हैं उसके बाद भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई.पप्पू पांडेय को बचाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई है. बिहार में राक्षस राज है.
जेडीयू विधायक ने नीतीश के करीबी से भी मांगी रंगदारी
तेजस्वी यादव ने याद दिलाया है कि नीतीश कुमार के करीबी रहे अखिलेश कुमार जायसवाल से भी विधायक पप्पू पांडे ने रंगदारी मांगी थी. कारोबारी अखिलेश जायसवाल ने खुलकर आरोप लगाए थे बावजूद इसके आज तक पप्पू पांडे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि ठीक है गोपालगंज मामले पर अगर एसआईटी गठित की गई है तो इसके जांच का दायरा भी तय किया जाना चाहिए.
बीजेपी नेता का भी कराया मर्डर
तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में बीजेपी नेता कृष्णा शाही हत्याकांड को लेकर वीडियो रिलीज किया है तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता की हत्या जेडीयू विधायक और उनके भाई सतीश पांडे ने करवाई. उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने इस बात की पुष्टि की थी कि सतीश पांडे और पप्पू पांडे की मिलीभगत से कृष्णा शाही के ऊपर एके-47 से हमला कराया गया था.