Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका
15-Dec-2020 04:27 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के पुलिस महानिदेशक को पटना सिविल कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है. डीजीपी के साथ-साथ बिहार के मुख्य सचिव को भी नोटिस भेजा गया है. इन्हें कोर्ट को जवाब देना है.
पटना में हुई मॉब लिंचिंग की एक घटना को लेकर इन दोनों बड़े अफसरों को सिविल कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट के मुताबिक मॉब लिंचिंग के एक मामले में गवाह पेश नहीं करने को लेकर पटना के एसएसपी और यहां के जिलाधिकारी का वेतन काटने का आदेश दिया गया था. हालांकि कोर्ट के आर्डर के बावजूद भी राज्य के सीनियर अफसरों ने ऐसा नहीं किया. वरीय पुलिस अधीक्षक और डीएम के वेतन से 2500-2500 रुपये कटौती करने का आदेश दिया गया था, जो नहीं हुआ.
इसी मामले में कोर्ट ने पुनः संज्ञान लेते होते बिहार के डीजीपी और यहां के मुख्य सचिव को नोटिस भेजा है. क्योंकि कोर्ट के आदेश के बावजूद भी न तो डीएम के वेतन से 2500 रुपये काटे गए और न ही एसएसपी के वेतन से इतनी ही राशि की कटौती की गई.