Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
14-Oct-2021 08:45 AM
By Prashant
DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बेख़ौफ़ बदमाशों ने मंदिर के मुख्य पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगों ने घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे तीन अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. लोगों की पिटाई से एक अपराधी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है.
घटना दरभंगा जिले के विवि थाना क्षेत्र के राम बाग की है. मिली जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव झा की 4 अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने से मौके पर ही पुजारी की मौत हो गई. इस घटना में एक अन्य पुजारी गोली लगने से घायल हो गया.
बताया जा रहा है कि कार से आए चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. लोगों ने एक अपराधी को पीट-पीटकर मार डाला. मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने अपराधियों को लोगों के चंगुल से छुड़ाया. पिटाई में जिस अपराधी की मौत हुई उसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं एक और अपराधी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायल को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच भर्ती करा दिया गया है.
पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद से मौके पर तनाव भरी स्थिति बनी हुई है. मामले की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन ने छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, मृत पुजारी के घर में कोहराम मचा हुआ है.