बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
14-Aug-2023 09:25 AM
By First Bihar
PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिला के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फरहाएंगे। अब इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के तरफ से पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा गया है बल्कि बड़ी मांग भी की गई है। जेडीयू ने आज सुबह अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो के जरिए पीएम मोदी से बड़ी मांग की गई है।
जदयू के ट्विटर हैंडल से सोमवार सुबह जारी की गई इस वीडियो में कहा गया है कि - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे बाद लाल किले से देश की जनता को संबोधित करेंगे। ऐसे में बीते 9 साल से आपके ' मन की बात' देश ने सैकड़ो घंटे सुनी है। जनता से जुड़े मुद्दों पर आप हमेशा मौन रहते हैं लेकिन उम्मीद है कि इस बार लाल किले से आमजन के हित की बात करेंगे। देश की जनता उम्मीद कर रही है कि आप मणिपुर पर सच बोलेंगे।
वहीं बिहार में जाति आधारित गणना को करवाए जाने को लेकर इस वीडियो में कहा गया है कि - आपकी पार्टी बिहार में इसे रोकने के लिए बहुत कोशिश की लेकिन आप लोग इसमें सफल नहीं हो पाए। ऐसे में अब आप बिहार की जनता से माफी मांगिए और बिहार की तरह ही पूरे देश में जाति आधारित गणना करवाने की घोषणा लाल किले से कीजिए। देश की बहन और बेटियां आपसे बहुत निराशा है उम्मीद है कि आप उन सभी भाजपा नेता पर कठोर फैसला लेने की घोषणा लाल किले से करेंगे जिन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं। उम्मीद है कि इस बार लाल किले से युवाओं के लिए जुमले नहीं उछलाएंगे।
वीडियो के तरफ से आयुष्मान भारत में भी घोटाले का जिक्र करते हुए कहा गया है कि आपकी सरकार ने भगवान राम की अयोध्या में कई घोटाले किए हैं इन सब का सच पूरे देश को बता दीजिए। लाल किले पर आप आखरी बार तिरंगा फहरा रहे हैं। यह आपके लिए प्रायश्चित का मौका है, आप प्रायश्चित कर लीजिए। देश की नजर आप पर है। उम्मीद है कि इस बार लाल किला से आप सच बोलेंगे।