लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
13-May-2021 01:45 PM
CHHAPRA : बिहार में लॉकडाउन के बीच भी आपराधिक घटनाएं बड़ी तेजी से बढ़ रही है. ताजा मामला छपरा जिले का है, जहां बदमाशों ने वार्ड सदस्य के बेटे को मौत के घट उतार दिया है. इस हत्या के बाद गांव में मातम छा गया है. सारण पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात छपरा जिले के मदारपुर पंचायत के धवरी गांव की है, जहां वार्ड संख्या 14 के वार्ड सदस्या कौशल्या देवी के बेटे का अपराधियों ने मर्डर कर दिया है. मृतक की पहचान उमेश प्रसाद के रूप में की गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि उमेश उमेश अपने घर से शौच के लिए गया था. इस दौरान बदमाशों ने उसे मारकर फेंक दिया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ अन्य लोगों ने देखा कि पुल के पास उमेश पड़ा हुआ था. उसकी सांसे चल रही थीं. आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. भगवानपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया. वार्ड सदस्य और मृतक की मां कौशल्या देवी ने बताया कि उनका बेटा सारा काम करता था. गांव के लोग उसे साहेब के नाम से पुकारते थे. उमेश की हत्या के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. थानेदार ने बताया कि डेडबॉडी को भी पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. अभी जांच चल रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ़्तारी होगी. पुलिस ने मृतक उमेश का मोबाइल भी जब्त किया है.