शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
25-Mar-2021 02:10 PM
SARAN : बिहार पुलिस की अय्याशी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. इस घटना ने पुलिस डिपार्टमेंट की नाक कटा के रख दी है. एक महिला के साथ दो दारोगा एक बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए हैं. लड़की के साथ अश्लील हरकत का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.
मामला बिहार के छपरा का है, जहां कोपा थाना और दिघवारा थाना में तैनात दो पुलिस अधिकारियों की अय्याशी का पर्दाफाश हुआ है. कोपा थाना तैनात सुनील कुमार ठाकुर और दिघवारा थाना में पोस्टेड बेचन सिंह एक महिला के साथ अश्लील गाना पर डांस करते और उसके साथ गलत हरकत करते दिखे हैं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि एक अधिकारी वर्दी में डिपार्टमेंट की नाक कटा रहा है. महिला के साथ अय्याशी कर रहा है.

बहरहाल मामला सामने आने के बाद सारण के एसपी संतोष कुमार ने दोनों दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इन दोनों अधिकारियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस कप्तान ने यह एक्शन लिया है. साथ ही एसपी ने यह भी कहा है कि अगर कहीं भी इस प्रकार की घटना होती है तो अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी.
आपको बता दें कि सारण के एसपी संतोष कुमार ने बताया है कि यह वीडियो पुराना है लेकिन इसे अब वायरल किया गया है. जिसके कारण दोनों आरोपी पुलिसवालों की पोल खुल गई है. इसलिए इन्हें निलंबित किया जाता है. साथ ही सारण के अनुमंडल डीएसपी को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. उनसे जांच रिपोर्ट मांगा गया है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोप है कि ये दोनों दारोगा अय्याशी के इतने शौक़ीन थे कि शराब कारोबारियों के साथ अक्सर आर्केस्ट्रा संचालकों के डेरा पर प्राइवेट पार्टी में शामिल होते थे.