पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
17-Mar-2021 09:29 PM
SARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सारण जिले से सामने आ रही है, जहां एक दारोगा की हत्या कर दी गई है. किसी धारदार हथियार और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर दारोगा को मौत के घाट उतारा गया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. छपरा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र की है, जहां नरांव गांव में एक दारोगा की हत्या कर दी गई है. मृतक दारोगा की पहचान रविरंजन प्रताप सिंह के रूप में की गई है, जो फिलहाल समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना में पोस्टेड थे. मृतक दारोगा रविरंजन प्रताप सिंह का शव नरांव गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर मीरपुर जुअरा स्टेशन से गेंहू की खेत से सटे झाड़ियों में मिला है.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि दारोगा रविरंजन प्रताप सिंह बीते मंगलवार की सुबह ही 6 दिन की छुट्टी पर अपने गांव आये थे. समस्तीपुर से आने के बाद अगले ही दिन उनकी हत्या कर दी गई है. छपरा पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटनास्थल से लोहे का रॉड और खंती बरामद की गई है.
मृतक दारोगा के के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान देखे गए हैं. उनका सिर फटा हुआ है. आशंका है कि उनकी हत्या पीट-पीट कर की गई है. छपरा पुलिस जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि समस्तीपुर से आने के बाद मंगलवार की शाम दारोगा रविरंजन प्रताप सिंह को धनौरा बाजार से सब्जी खरीदने गए थे. जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो उनके बेटे अमन प्रताप ने अवतारनगर थाना में उनके अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.