पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
18-Jun-2021 03:57 PM
BUXAR : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के बक्सर जिले से सामने आ रही है. बेखौफ अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बिजली के सामान की एक एजेंसी से साढ़े छह लाख रुपये लूटने की बात सामने आ रही है. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है.
वारदात बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र की है. यहां ज्योति प्रकाश चौक के पास बिजली के सामान की एजेंसी से साढ़े छह लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए. बताया जा रहा है कि एजेंसी के मालिक जितेन्द्र त्रिपाठी के गले की चेन और मोबाइल भी लूटेरे ले भागे हैं. पीड़ित व्यवसायी जितेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि उनकी बिजली के सामान की एजेंसी है. बकाया वसूली के लिए वे सुबह आरा गए थे. आरा और बिहिया से तकादा वसूल कर वह बक्सर लौटे थे, जब अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया.
बताया जा रहा है कि जैसे ही कर्मचारी के साथ जितेन्द्र त्रिपाठी एजेंसी में घुसे, पीछे से मुंह पर गमछा बांधे तीन युवक घुस आए. आते ही उन पर पिस्तौल तान दिया. इसके बाद उन लोगों ने उन्हें जमीन पर लिटा दिया. फिर तकादा से मिले चार लाख रुपये और कैश बॉक्स में रखे ढाई लाख रुपये लूटकर ले भागे. जाते समय अपराधियों ने उनकी सोने की चेन, मोबाइल और कर्मी का मोबाइल भी छीन लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.