पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
07-Sep-2021 09:01 PM
PATNA: बिहार के ब्राह्मणों ने सरकार से आरक्षण मांगा है। ब्राह्मणों का एक प्रतिनिधिमंडल आज डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से आज मिला। डिप्टी सीएम से कहा कि गरीबी के कारण बिहार में ब्राह्मण जाति के तीन चौथाई लोगों का जीना मुश्किल है। उन्हें आरक्षण दीजिये वर्ना जिंदा रहना मुश्किल हो जायेगा।
आरक्षण के लिए ब्राह्मणों की मुहिम
दरअसल देश के कुछ औऱ राज्यों के ब्राह्मण आरक्षण की मांग कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में मांग उठी है. गुजरात औऱ महाराष्ट्र के ब्राह्मणों ने भी आरक्षण मांगा है. अब बिहार के ब्राह्मणों ने मुहिम शुरू की है. बिहार के ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सूबे के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जाति के आधार पर उन्हें आरक्षण से अलग रखा गया है लेकिन उन्हें भी जीने का अधिकार है. लिहाजा जिंदा रहने का बंदोबस्त सरकार करे.
ब्राह्मणों की स्थिति खराब
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनकी जाति की कई उपजातियां ऐसी हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. प्रतिनिधमंडल ने कहा कि गरीबी के कारण आचार्य ब्राह्मण, भट्ट ब्राह्मण, महापात्र ब्राह्मण की स्थिति हद से ज्यादा खराब है. हालत ये है कि बिहार के 70 फीसदी ब्राह्मणों बेहद गरीब हैं. बिहार में ब्राह्मणों की तादाद 6 से 8 फीसदी तक बतायी जाती रही है.
डिप्टी सीएम ने दिया आश्वासन
ब्राह्मणों के प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन के बाद डिप्टी सीएम ने सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके आवेदन पर जल्द विचार कर उचित कार्रवाई की जायेगी।