ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

बिहार : देवर-भाभी ने जहर खाकर की ख़ुदकुशी, बंद कमरे में गलत काम करते पकड़े गए थे दोनों

14-Oct-2021 12:53 PM

NALANDA : बिहार में देवर-भाभी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था. घर वालों ने जब दोनों को आपत्तिजनक हालत में एक कमरे में पकड़ा तो दोनों कमरा बंद कर जहर खा लिया और आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के बिगहा गांव की है. मृतक बिलास राउत का 22 वर्षीय पुत्र ललित कुमार और उनकी बहू काजल कुमारी है. दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है. परिजनों ने बताया कि पांच माह पहले काजल की शादी हुई थी. पति रौशन कुमार दूसरे शहर में रहकर काम करता है. परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में दोनों को देख लिया. इसके बाद दोनों खुद को कमरे में बंदकर जहर खा लिया. 


घटना की भनक लगने पर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें विम्स रेफर किया गया. विम्स में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. मामले पर थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि पुलिस शवों के पोस्टमार्टम कराने की प्रकिया में जुटी है. परिजन जहर खाकर खुदकुशी बता रहे हैं. लेकिन गांव में चर्चा किसी और बात को ही लेकर हो रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है.