BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
12-Sep-2021 11:02 AM
BHAGALPUR : बिहार में आये दिन हत्या, लूट और बलात्कार जैसी बड़ी घटनाएं घट रही हैं. सूबे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सुशासन की पुलिस पर उंगलियां उठ रही हैं. पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले का है. यहां वहशी बदमाशों ने पति के सामने उसकी पत्नी की इज्जत लूट ली.
घटना बिहार की सिल्क सिटी भागलपुर के परबत्ती इलाके की है. यहां गोभीबारी में कुछ बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि यह घटना महिला के पति के आंखों के सामने हुई. बदमाशों ने पति को बंधक बनाया और फिर उसके सिर पर पिस्टल भिड़ाकर बारी-बारी से उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया.
हैवानियत की इस घटना को लेकर पीड़िता ने संबंधित थाने में शिकायत की है. पीड़िता की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है. विश्वविद्यालय थाना में दिए गए आवेदन के मुताबिक कन्हैया यादव और सावन ने कुकर्म की इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का पति ट्रैक्टर ड्राइवर है, जो रात में बच्चे को लेकर सड़क पर घूम रहा था.
इस दौरान शराब के नशे में कन्हैया यादव और सावन उससे बदतमीजी करते लगे. खाने-पीने के लिए 500 रुपये की मांग कर जबरदस्ती पर उतर आये और गालीगलौज करने लगे. जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे बंधक बना लिया. फिर उसकी पत्नी को कॉल कर वहां बुलाया. जैसे ही उसकी पत्नी वहां पहुंची बदमाशों ने उसके पति पर हथियार भिड़ा दिया और फिर उसकी आंखों के सामने पत्नी के साथ बलात्कार किया.