BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
13-Jun-2021 07:41 PM
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल ये घटना जीजा और साली के प्रेम संबंध से जुड़ी हुई है, जिन्होंने घर से भागकर शादी रचा ली है और इस घटना के बाद परिवार में जबरदस्त बवाल हो गया है. मामला थाने तक पहुँच गया है और पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है.
घटना भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना का है, जहां नारायणपुर प्रखंड के पहाड़पुर गांव में एक अपने जीजा के साथ भागकर शादी रचा ली है. बताया जा रहा है कि जो लड़की जीजा के साथ फरार हुई है, उसकी बड़ी बहन की शादी सिर्फ चार महीने पहले औराई गांव के धर्मेंद्र कुमार शर्मा के साथ हुई थी. शादी के बाद जीजा और साली में अक्सर बातचीत होती थी. दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि उन्होंने घर से फरार होकर एक नए जीवन की शुरुआत करने की ठान ली. उन्होंने न आगे देखा और न ही पीछे, बिना कुछ सोचे समझे घर से फरार हो गए और शादी रचा ली.
शादी के बाद मामला इतना बढ़ गया है कि एक शख्स के भी अपहरण की बात सामने आ रही है. दरअसल जिस शख्स ने जीजा और साली को घर से भागने में मदद की और गायब हो गया है. उसका नाम संतोष कुमार शर्मा बताया जा रहा है, जो औराई गांव का रहने वाला है. संतोष की बाइक का भी कोई अता-पता नहीं है. लापता संतोष के भाई मनीष कुमार ने लड़की के पिता विद्यानंद शर्मा, अजीत कुमार शर्मा, ढोढो शर्मा और गौरव कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. लड़की के परिजन के ऊपर संतोष के घर वालों से फिरौती के रूप में पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है.
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार लड़की के पिता और उसके दोस्त अजीत ने बताया कि संतोष को रायपुर गांव से अगवा किया गया था. उसके बाद ढोढो शर्मा के घर में बंद कर रखा गया था. संतोष की बरामदगी अभी तक नहीं हो पायी है. नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने दोनों आरोपियों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेज दिया है.
उधर भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में दोनों ने संतोष के अगवा करने की बात स्वीकारी है. मामले की छानबीन की जा रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.