NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
14-Mar-2021 07:35 PM
PATNA : बिहार के बेरोजगारों को फिर से एक झटका लगा है. ये काफी हैरान करने वाली बात है. दरअसल बिहार के बेरोजगारों को इसलिए झटका लगा है क्योंकि बीपीएससी यानी कि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सहायक अभियंता भर्ती 2020 परीक्षा को स्थगित कर दी है. पत्र में यह बताया गया है कि विज्ञापन संख्या 03/2020, 07/2020, 08/2020, और 09/2020 की भर्ती की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं. गौरतलब हो कि पिछले साल 21 सितंबर को बीपीएससी ने नोटिस जारी कर बताया था कि अप्रैल महीने में परीक्षाएं ली जाएंगी लेकिन अब इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.
आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि ऊपर दिए गए विज्ञापनों जिनकी परीक्षाएं अप्रैल में होने को प्रस्तावित थीं. इन परीक्षाओं के आयोजन की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी. बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि भर्ती परीक्षा स्थगित होने की सूचना आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर भी चेक कर सकते है.

पिछले नोटिफिकेशन के मुताबिक विज्ञापन संख्या 03/2020 की परीक्षा 3 अप्रैल और 4 अप्रैल को होने वाली थी. 07/2020 की परीक्षा 3 अप्रैल, 4 अप्रैल, 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को प्रस्तावित था. इसी तरह 08/2020 की परीक्षा 17 अप्रैल और 18 अप्रैल को होने वाला था. विज्ञापन संख्या 09/2020 की परीक्षा 24 अप्रैल और 25 अप्रैल को होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है.
