मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
09-Oct-2021 11:19 AM
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना रामदीरी रामनगर गांव की है. युवक ने मरने से पहले फेसबुक पर लिखा 'अलविदा दोस्तों' और फिर खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र की है. यहां रामदीरी रामनगर गांव में राजबली कुमार (26) ने अपने घर में देसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने शव को अपने कब्जे में लिया. उन्होंने बताया कि मृतक के बगल से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद हुआ है.
युवक की आत्महत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि मृतक राजबली कुमार अत्यधिक कर्ज में डूबा हुआ था. शराब के व्यवसाय में भी वह सफल नहीं हो सका. कई बार वह जेल भी जा चुका है. कर्ज के दबाव में उसने आत्महत्या की है. गौरतलब हो कि बेगूसराय में पिछले एक माह में तीन युवकों के द्वारा खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.
मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. राजबली कुमार ने आत्महत्या क्यों की है यह स्पष्ट नहीं है लेकिन बताया जाता है कि मृतक कुछ दिनों से परेशान था इसी को लेकर आत्महत्या की है.