Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान
04-Apr-2021 07:21 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकार आप दंग रह जायेंगे. दरअसल वहां पुलिसवालों ने पबजी खेल रहे लड़के को बेरहमी से पीटा है. पुलिसवालों ने लड़के को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है. मामला सामने आने के बाद बवाल मच गया है. पुलिस के आलाधिकारी इस मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.
घटना बेगूसराय जिले के रतनपुर ओपी की है, जहां पुलिसवालों का अमानवीय चेहरा सामने आया है. पुलिसवालों ने पबजी खेल रहे लड़के को बेरहमी से पीटा है. बताया जा रहा है कि टाइगर मोबाइल के जवान किसी बदमाश को पकड़ने गए थे. इस दौरान बदमाश पुलिस के हाथ से निकल कर भागने में सफल रहा. बदमाश के भागने के बाद पुलिसवालों ने पबजी खेल रहे दो लड़कों को बाइक पर बैठा लिया और डुमरी ले जाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी.
पुलिसवालों की पिटाई से नौरंगा पटेल चौक के रहने वाले दिलीप पासवान का बेटा बेटे करण कुमार (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जख्मी युवक करण कुमार ने बताया कि रतनपुर कालीनगर के पास कॉलोनी में चार युवक पब्जी गेम खेल रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर चार टाइगर मोबाइल का जवान किसी का पीछा करते हुए वहां पहुंचा. बदमाश तो भाग निकला लेकिन वे चारों अपने गेम में व्यस्त थे.
टाइगर मोबाइल पुलिस ने वहां पहुंचकर पहले गाली-गलौज की और कहने लगा कि तुमलोग ही शराब का धंधा करता है और पीते भी हो. उसके बाद दो की पिटाई कर छोड़ दिया और मुझे व मेरे साथ रौशन को बाइक पर बैठा कर थाना की ओर चलने लगा. थोड़ी देर के बाद जब उन्होंने टाइगर पुलिस से कहा कि थाना इधर है तो उधर कहां ले जा रहे हैं. इस पर टाइगर मोबाइल पुलिस ने जवाब दिया कि तुम दोनों वीआईपी हो तो स्पेशल थाना ले जा रहे हैं. उसके बाद डुमरी ले जाकर दोनों की पिटाई करने लगा. उन्होंने पीट-पीटकर बेहोश कर दिया. उसके बाद इलाज के लिए जख्मी को सदर अस्पताल में पहुंचाया गया.
इस मामले में बेगूसराय की मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिली है. इसमें दो तरह की बातें आ रही है. मामले की जांच की जा रही है. इसमें जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई होगी.