नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
26-Jul-2021 09:39 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग बाप को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बेगूसराय जिले के बखरी थाना इलाके की है. यहां एक बेटे ने अपने ही बाप को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हुए हैं. घायल की पहचान विजयलख वार्ड संख्या 10 चकहमिद के रहने वाले पंजाबी यादव के बेटे रामबहादुर यादव के रूप में की गई है, जिनकी उम्र लगभग 60 साल बताई जा रही है.
परिजनों ने पीड़ित के चौथे पुत्र ओमी यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है. घरवालों का कहना है कि बहियार से आते ही आरोपी किसी बात को लेकर घर के लोगों से बहस करने लगा. उसका हस्तक्षेप करने पर उसने अपने पिता पर गोलियों से हमला बोल दिया, जिसमें पीड़ित के शरीर में एक गोली लग गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.
वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि जख्मी को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.