दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
02-Aug-2021 09:25 AM
BANKA : बिहार में कानून व्यवस्था की हकीकत क्या है, इसकी फोन लगातार अपराधी खोल रहे हैं. राज्य में आम लोगों की सुरक्षा की बात कौन करे, जब वीआईपी ही अपराधियों के निशाने पर हैं. पूर्व विधायक भोला यादव के बेटे प्रफुल्ल चंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव को अपराधियों ने गोली मारी है. रविवार की देर शाम अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया.
घटना बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र की है. यहां कुशमाहा से बाँसी आने के दौरान मडुवावरण-जबड़ा गांव के बीच बेख़ौफ़ अपराधियों ने कटोरिया के पूर्व विधायक भोला यादव के बेटे प्रफुल्ल चंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पप्पू पर तीन राउंड गोली चलाई, जिसमें एक कमर के नीचे लगी. फिलहाल उनका मायागंज के पेइंग वार्ड में कराया जा रहा है. गोली लगते ही पप्पू मौके पप्पू यादव पर गए, जिसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी फरार हो गए.
पूर्व विधायक भोला यादव के बेटे प्रफुल्ल चंद्र यादव को गोली मारने की खबर सुनते ही समर्थकों की भीड़ जुट गई. एक्स-रे में यह पता नहीं चला कि गोली कहां फंसी है. आज फिर से एक्स-रे कराया जाएगा. गनीमत है कि डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है. जानकारी मिली है कि पप्पू यादव मुखिया के रूप में अपने क्षेत्र से खड़ा होने वाले थे.
पूर्व विधायक भोला यादव ने आशंका जाहिर करते हुए बताया है कि पंचायत चुनाव को लेकर बेटे को गोली मारी गई है. क्योंकि इस बार के होने वाले पंचायत चुनाव में प्रफुल्ल अंगारू जबड़ा पंचायत से मुखिया पद पर अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहा था. विरोधी खेमे को यह बात बदाश्त नहीं होगी और इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है.
बौंसी के थानेदार राज किशोर सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक भोला यादव के बेटे प्रफुल्ल चंद्र यादव उर्फ़ [पप्पू यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है. उसे भागलपुर रेफर किया गया है. घायल से बयान लेने के लिए एक टीम को भागलपुर रवाना किया है. उसी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होगी और फिर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.