मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
15-Jan-2020 04:38 PM
PATNA: बिहार के बाद अब दिल्ली में बीजेपी और जदयू के बीच गठबंधन हो सकता है. इसको लेकर गुरुवार को दिल्ली में बातचीत होगी. बताया जा रहा है कि झारखंड में हुई बुरी तरह से दोनों दलों की हार के बाद दोनों दलों ने सबक लिया है. दिल्ली चुनाव के जदयू प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने कहा कि इसको लेकर प्रयास जारी है. उम्मीद है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन तय हो जाएगा.
किस मुंह से राजद लड़ेगी चुनाव
राजद के दिल्ली में चुनाव लड़ने पर झा ने कहा कि किस मुंह से राजद वहां पर चुनाव लड़ेगी. पहले राजद तो बताना चाहिए कि उनके शासन काल में क्यों लोग बिहार छोड़कर दिल्ली गए. क्यों लोगों को पलायन करना पड़ा.
बिहार छोड़ अब तक कही भी नहीं हुआ है गठबंधन
बिहार में कई सालों से गठबंधन की सरकार चला रही जदयू और बीजेपी ने अब तक यूपी, झारखंड, दिल्ली, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए, लेकिन किसी में दोनों दलों ने गठबंधन नहीं किया. जिसका नुकसान दोनों दलों को उठाना पड़ा. झारखंड विधानसभा चुनाव में तो बीजेपी ने किसी को भाव भी नहीं दिया. बुरी तरह से हार के कारण बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई और जदयू की जमानत जब्त हो गई.
दिल्ली की तीन सीटों पर सिमटी है बीजेपी
2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बुरी तरह से हार हुई थी. 70 सीटों में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने 67 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कराई और बीजेपी को मात्र 3 सीटें हाथ लगी. पिछले रिजल्ट और झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र से सत्ता से बाहर और बुरी तरह से हार को याद कर बीजेपी अगर गठबंधन को लेकर कोई तेवर नहीं दिखाएगी तो गठबंधन तय है.