राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
23-Jun-2021 06:33 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. एक महिला ने तांत्रिक के ऊपर सपने में आकर बलात्कार करने की कोशिश का आरोप लगाया है. महिला संबंधित थाने में जाकर बाबा के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
मामला औरंगाबाद जिले के कुदवां थाना का है. महिला गांधी मैदान के पास रहने वाली एक महिला ने तांत्रिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने सपने में आकर उसके साथ कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि महिला जनवरी महीने में अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए बाबा के पास गई थी.
बाबा ने झाड़-फूंक कर महिला को 15 दिनों की पूजा की विधि बताकर घर भेज दिया. लेकिन महिला का आरोप है कि जब वह घर आई तो बाबा कई बार उसके सपने में आया और उसने रेप करने की कोशिश की. महिला का कहना है कि 15 दिनों बाद उसके बेटे की तबीयत बिगड़ गई और वह बच नहीं सका. जब महिला बाबा के पास पहुंची तो वह रेप करने की कोशिश कर लगा. विरोध करने पर उसने दूसरे बेटे को भी झाड़-फूंक कर जान से मार देने की धमकी दे दी.
मामला सामने आया है नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने प्रशांत चतुर्वेदी नाम के बाबा को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में आरोपी बाबा ने महिला को पहचानने से इनकार कर दिया. उसने कहा कि वह इस महिला से कभी नहीं मिला है. नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि उन्होंने बाबा से बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया है. पूछताछ में यह पता चला है कि आरोपी बाबा 20 साल से कालीबाड़ी मंदिर में रह रहा है और वह झाड़-फूंक करता है.