ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार में सेक्स रैकेट का खुलासा, एक आशा कार्यकर्ता गिरफ्तार, बड़ी चालाकी से...

बिहार में सेक्स रैकेट का खुलासा, एक आशा कार्यकर्ता गिरफ्तार, बड़ी चालाकी से करती थी जिस्मफरोशी का धंधा

22-Mar-2021 04:36 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का पर्दाफाश किया है. जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल एक आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है, जो बड़ी चालाकी से सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन करती थी. आरोपी आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस उसके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है.


मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है, जहां रफीगंज थाना की पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया है. जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल एक आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि आशा कार्यकर्ता ट्रेनिंग के नाम पर नाबालिग बच्चियों को ले जाकर उनसे गलत काम करवाती थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि आरोपी आशा कार्यकर्ता 16 साल की एक नाबालिग बच्ची से गलत काम करवाती थी. जब इसकी भनक बच्ची की मां को लगी तो उन्होंने फौरन पुलिस में शिकायत की. पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को आशा कार्यकर्ता ट्रेनिंग के नाम पर गांव से बाहर ले जाती थी और उससे गलत काम करवाती थी. इसके एवज में आशा कार्यकर्ता कुछ रुपये उनकी बेटी को भी देती थी. इस दौरान बेटी गर्भवती हो गई. तब आशा ने गर्भपात के लिए उसे पहले दवा खिलाई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई.


news image


पीड़ित लड़की ने बताया कि गलत काम करने के दौरान गर्भवती होने पर आरोपी आशा कार्यकर्ता ने उसका गर्भपात कराया. रफीगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि फरार चल रही आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.