BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
05-Aug-2021 02:59 PM
ARA : बिहार के भोजपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दरअसल बैट्री चोरी के आरोप में चार युवकों की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. पिटाई के बाद युवक के प्राइवेट पार्ट में पट्रोल डालने की भी बात सामने आ रही है. पार्षद पति के ऊपर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है. भोजपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना भोजपुर जिले के कोईलवर थाना की है. यहां बैट्री चोरी के आरोप में चार युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है, उसने आरोपी के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल भी डाला है. पीड़ित ने नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद पति सरताज आलम उर्फ सोनू खान पर ऐसा करने का आरोप लगाया है.

इस घटना को लेकर कोईलवर थाने में आवेदन दिया गया है. टुन्नी उर्फ रंजनी चौधरी ने आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उपमुख्य पार्षद शबनम बानो के पति सरताज आलम उर्फ सोनू खान अपने ट्रक से बैट्री चोरी के आरोप में उसे और नगर के कुछ युवकों को पकड़कर अपने गोदाम पर ले गए और मारपीट की. मारपीट के बाद उनके गुप्तांग में पेट्रोल डाल दिया.

अपने ऊपर लगे आरोप को ख़ारिज करते हुए उपमुख्य पार्षद के पति ने कहा कि उसे राजनीतिक साजिश में फंसाने की कोशिश की जा रही है. कोइलवर थानाध्यक्ष राम विलास प्रसाद ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. जांचो के बाद कार्रवाई की जाएगी.