ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

बिहार के आठ छात्रों में कोरोना वायरस, निजामुद्दीन मरकज से जुड़ा कनेक्शन

14-Apr-2020 09:17 PM

PATNA : बिहार के आठ छात्रों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया है। ये सभी छात्र कटिहार के हैं और यूपी के एक मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। मामले का कनेक्शन दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से जुड़ा है।


उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मदरसे में पढ़ने वाले आठ छात्रों को कोरोना वायरस हो गया है। यह सभी छात्र बिहार के कटिहार जिले के हैं। बताया जा रहा है कि मदरसे का मौलवी कुछ दिन पहले ही दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौट कर आया था। उसे भी कोविड -19 का संक्रमण था। ये सभी छात्र मौलवी के सीधे संपर्क में थे।


तबलीगी जमात के कोरोना पॉजिटिव मौलवी के सीधे संपर्क में आए कानपुर के मछरिया नौबस्ता स्थित शेख हिदायतुल्ला मदरसे के आठ छात्रों की जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोरोना लैब ने रिपोर्ट जारी की है। सभी बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं। 2 दिन पहले इनके सैंपल लिए गए थे। शुक्रवार से सभी छात्र नारायणा मेडिकल संस्थान में क्वारंटीन हैं।


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 लैब में सोमवार को 43 संदिग्धों के सैंपल लिए गए थे। उसमें से 17 मदरसे के छात्रों के थे। मेडिकल कॉलेज में सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में 12 छात्रों के नमूनों की रिपोर्ट पर संदेह जताया गया। इस पर अस्पताल और कॉलेज प्रशासन से विचार करने के बाद इनकी दोबारा जांच कराई गई, जिसमें आठ संक्रमित मिले।