Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
06-Mar-2024 02:17 PM
By First Bihar
PATNA : देश के अंदर अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव से पहले बिहार में पोस्टेड पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना है। लेकिन, अब तक बिहार कैडर के 55 आईपीएस अधिकारियों ने अब तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। सरकार के ओर से हर हाल में 29 फरवरी तक चल-अचल संपत्ति की जानकारी देने को कहा गया था। लेकिन 55 IPS अफसरों ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। जिसके चलते गृह विभाग ने एक बार फिर से रिमाइंडर दिया है और बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को इस मामले में पत्र लिखा है।
गृह विभाग ने इससे पहले भी 31 जनवरी तक पत्र लिखकर अधिकारियों को अचल संपत्ति का लेखा-जोखा ऑनलाइन जमा करने का आदेश दिया था।अब तक इस मामले में कई बार पत्र लिखकर अधिकारियों को सूचित किया चुका है। लेकिन अभी भी 55 आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। जिसके बाद एक बार फिर से गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखकर सूचित किया है। और संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले अधिकारियों की लिस्ट भी अटैच की है।
आपको बता दें कि, इस 31 जनवरी 2024 को डीजीपी आरएस भट्टी समेत कई डीजी रैंक के अधिकारियों ने संपत्ति का ब्योरा दिया था। जिसमें आरएस भट्टी के पास पुश्तैनी जमीन में आधी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत एक करोड़ 80 लाख है। वहीं 500 वर्ग यार्ड के आवासीय परिसर में उनकी आधी हिस्सेदारी एक करोड़ 86 लाख रुपये की है। डीजीपी ने इस घर को बैंक में गिरवी रखकर बेटे के लिए शिक्षा ऋण लिया है।