Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
29-Sep-2023 02:57 PM
By First Bihar
KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां कर्ज का पैसा नहीं लौटाने पर बदमाशों ने एक महिला की पीट-पीटकर जान ले ली। महिला पैसे लौटाने के लिए आरोपी से और समय मांग रही थी लेकिन आरोपी ने महिला की एक नहीं सुनी और महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची महिला की बेटी के साथ भी मारपीट की गई। घटना फलका थाना क्षेत्र के गिरियामा गांव की है।
मृतक महिला की पहचान गिरियामा गांव निवासी अशोक शर्मा की 31 वर्षीय पत्नी अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंजनी कुमारी ने गांव के ही गोपाल साह की पत्नी अनीता से 40 हजार रुपए 40 प्रतिशत के सूद पर कर्ज के तौर पर लिया था। धीरे धीरे कर के अंजनी ने करीब 20 हजार रुपए लौटा दिए थे। इसी बीच एक दिन सभी आरोपी अंजनी के घर पहुंचे और पैसों की मांग करने लगे।
अंजनी ने पैसे लौटाने के लिए आरोपियों से वक्त मांगा लेकिन वे तैयार नहीं थे। इसी दौरान आरोपी अंजनी का मोबाइल छीनने लगे और जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और पीट पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हायर सेंटर ले जाने के दौरान अंजनी ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने स्थानीय फलका थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।