BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
20-Sep-2024 02:31 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में इन दिनों चोरों का उत्पात बढ़ गया है। शातिर चोर वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे है। इस बार चोरों ने एक कारोबारी के बंद घर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने घर में रखे कैश और कीमती सामानों की चोरी तो की ही, इसके साथ ही गराज में लगी कार और बाइक का इंजन और टायर भी खोल ले गए। घटना सदर थाना क्षेत्र के कोशी चौक की है।
बताया जा रहा है कि मकान मालिक रंजन सिंह जो कि पटना में व्यवसाय करते हैं, पिछले फरवरी से अपने इस मकान को बंदकर पटना चले गए थे। जब वे वापस सहरसा आए तो उन्होंने देखा कि उनके मकान में किसी और का ताला लगा हुआ है। मकान मालिक को इस बात का अंदेशा हुआ कि कुछ गड़बड़ है। ताला तोड़कर जब वे अंदर गए तो देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। गोदरेज का अलमारी टूटा हुआ था, जिसमें से कई कीमती सामान गायब थे।
चोरों ने बारीकी से घर के अंदर कीमती सामानों को चुराया था। चोरी हुए सामानों में आभूषण, नकदी, और अन्य बहुमूल्य सामान शामिल हैं। पीड़ित ने करीब पांच लाख रुपया के सामान की चोरी की बात कही है। चोरों ने इस घटना को कई दिनों तक अंजाम दिया। यह चोरी एक दिन की घटना नहीं थी, बल्कि चोरों ने बड़े इत्मीनान से हर दिन चोरी की और घर से महंगे सामान निकालते गए। हर बार चोरी के बाद वे घर में अपना ताला लगा देते थे।
इससे यह भी साफ होता है कि चोरों ने इस मकान पर नजर काफी समय से रखी हुई थी और मकान मालिक की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए चोरी की। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने में चोरों ने मकान के हर कोने से बहुमूल्य सामान उठाया। चोरों ने न सिर्फ गोदरेज का सामान चुराया, बल्कि गैरेज में खड़ी कार और मोटरसाइकिल को भी निशाना बनाया। चोरों ने मोटरसाइकिल का अगला और पिछला टायर तक खोल लिया।
इसके साथ ही गैरेज में खड़ी कार के चारों पहियों को निकालकर उसकी जगह ईंटें लगा दी। इतना ही नहीं कार का इंजन और उसकी बैटरी भी निकाल कर ले गए। इस घटना से यह साफ हो गया है कि चोरो ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। गृहस्वामी ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर थाने की पुलिस छानबीन में जुट गई है।