बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
10-Oct-2023 03:47 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां एक नाबालिग लड़की का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लड़की के परिजनों ने गांव के ही चार लड़कों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द के वार्ड संख्या पांच की है।
मृतक नाबालिग लड़की की पहचान रघुनाथ पासवान की 14 वर्षीय बेटी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। मृतिका के भाई चंदन ने गांव के ही चार युवकों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि गांव में किसी कार्यक्रम में डीजे पर अश्लिल गाना बजाया जा रहा था। जिसका मृतका के भाई ने विरोध किया था। इसके बाद आरोपियों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया था और लगातार धमकी दे रहे थे।
मृतका के परिजनों ने गांव के ही मंगला साह, श्रवण कुमार, विशरंजन कुमार और जय प्रकाश पर चांदनी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है।