वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल
15-Feb-2024 06:57 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज फिर एकबार बदली है। कई जिलों में बारिश ने दस्तक दी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसारपटना सहित आसपास के इलाकों में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। इसके बाद गुरूवार सुबह राजधानी पूरी तरह से कोहरे की चादर में लिपटा हुआ नजर आया।. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मौसमी घटकों के संयुक्त प्रभाव से राज्य में पूर्वा और पछुआ हवाओं का मिश्रण होने और आद्रता में वृद्धि होने से 16 फरवरी तक मौसम का यह नजारा देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इसके कारण भी मौसम में परिवर्तन होगा।पटना क्षेत्र में गुरूवार को भी बारिश के आसार हैं। वहीं, बारिश और बादल छाये रहने के कारण शहर के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास था, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसमी प्रभावों के कारण अधिकतम तापमान में कमी हो रही है।
वहीं, बीते 24 घंटे के भीतर बिहार में सबसे ठंडा शहर किशनगंज रहा। यहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे गर्म शहर मोतिहारी रहा, यहां अधिकतम तापमान सर्वाधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पटना में दिन के पारे में 3.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। यहां अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।