Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
21-Jul-2023 03:19 PM
By First Bihar
JAMUI: बिहार के सरकारी विभागों में लापरवाही कोई नई बात नहीं है, अक्सर सरकारी अधिकारियों के ऊपर लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जिसको जानकर हर कोई हैरान है। यहां रिश्वत लेकर एक जीवित महिला का फर्डी डेथ सर्टिफिकेट अधिकारी द्वारा जारी कर दिया गया। महिला जब खुद का मृत्यु प्रमाणपत्र अपने हाथ में लेकर सरकारी दफ्तर पहुंची तो हड़कंप मच गया।
दरअसल, पूरा मामला चकाई प्रखंड से जुड़ा है, जहां एक युवक ने सौतेली मां की जमीन को हड़पने के लिए सरकारी अधिकारियों को घूस देकर उसका फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवा लिया था।बुधुआडीह गांव की रहने वाली लखपति देवी को मृत घोषित करते हुए पिछले साल 20 सितंबर को प्रखंड कार्यालय के अधिकारी ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। जब लखपति देवी को इस बात की जानकारी हुई तो वह प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में पहुंच गई।
लखपति देवी ने आवेदन देकर खुद के जिंदा होने की बात कही है और डेथ सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की है। डीडीसी शशि शेखर चौधरी ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले के सामने आने के बाद प्रखंड कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। उधर, लखपति देवी के सौतेले बेटे की करतूत सामने आने के बाद पूरे इलाके में उसकी निंदा हो रही है।