Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
01-Jul-2023 08:03 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के लिए किसी भी वारदात को अंजाम देना बायं हाथ का खेल हो गया है। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां अपराधियों ने जिला परिषद उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी है। अपराधियों ने फोन कर कहा है कि जिस तरह से उनके मामा का मर्डर किया था उसी तरह उन्हें भी मौत के घाट उतार देंगे। धमकी मिलने के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष का परिवार खौफ में है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
दरअसल, गया जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव को बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी है। बीते 30 जून की शाम जब शीतल यादव अपने एपी कालोनी स्थित घर में मौजूद थे, तभी उनके मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया था। शीतल यादव के मुताबिक धमकी देने वाले शख्स ने खुद को सत्येंद्र यादव बताया था और कहा था कि तुम्हारा भी हश्र तुम्हारे मामा की तरह करेंगे। धमकी मिलने के बाद शीतल यादव के परिजन दहशत में हैं।
शीतल यादव ने घटना की जानकारी स्थानी रामपुर थाने के साथ साथ गया के एसएसपी को भी दी है। घटना की जानकारी मिलते ही गया पुलिस एक्शन में आ गई है और मामले के छानबीन में जुट गई है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस मोबाइल नंबर कॉल डिटेल खंगाल रही है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने जल्द ही धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।