ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार-झारखंड समेत देश को 9 वंदे भारत ट्रेनों की मिली सौगात, पीएम मोदी...

बिहार-झारखंड समेत देश को 9 वंदे भारत ट्रेनों की मिली सौगात, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

24-Sep-2023 12:58 PM

By First Bihar

PATNA/RANCHI: बिहार-झारखंड समेत देश को 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की मिली सौगात मिली है। पीएम मोदी ने रविवार को सभी वंदे भारत ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 9 वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद यात्रा में लगने वाला समय तो कम होगा ही कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। 9 ट्रेनों में एक बिहार और एक झारखंड को मिली है, जो हावड़ा तक चलेंगी।


दरअसल, बिहार और झारखंड को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। इससे पहले बिहार और झारखंड के बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जा रहा था। जो पटना से खुलकर रांची और फिर रांची से वापस पटना पहुंचती थी। अब दोनों ही राज्यों के लिए अलग-अलग वंदे भारत ट्रेन मिली है। एक का परिचालन पटना से हावड़ा के बीच होगा जबकि दूसरी ट्रेन झारखंड की राजधानी रांची से हावड़ा तक चलाई जाएगी।


देशभर के कई रूटों पर पहले से ही वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। ऐसे में इन ट्रेनों से वंदे भारत ट्रेनों का बेड़ा और भी बड़ा हो जाएगा। इन सभी 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का 11 राज्यों में परिचालन होगा। जिसमें बिहार, झारखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा और गुजरात शामिल हैं।