होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
17-May-2022 07:36 PM
SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक नर्सिग छात्रा को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा रेलवे फाटक संख्या 50 सी के पास की है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंची घटना की जानकारी ली।
पीड़िता की पहचान बेगूसराय के बरौनी हाजीपुर टोला निवासी राजेश कुमार सिंह की बेटी अंकिता साक्षी के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर स्थित एएनएम कॉलेज की छात्रा है। बताया जा रहा है कि अंकिता जनसाधारण एक्सप्रेस पर सवार होकर बरौनी स्थित अपने घर जाने के लिए निकली थी लेकिन बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ पोस्ट के पुलिस निरीक्षक एन के सिन्हा अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और रेलवे अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है। अंकिता को किसी ने ट्रेन से नीचे फेंक दिया या उसने खुद चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।