गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश
20-Oct-2022 07:21 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी की इस घटना में दोनों पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर गांव में दो पक्षों के लोग जमीनी विवाद को लेकर आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी की घटना में दोनों पक्ष के लोगों की तरफ से कुल 3 लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची घोसी थाने की पुलिस ने हालात को काबू में किया।
इस मामले में पुलिस ने पप्पू कुमार नामक शख्स को गिरफ्तार किया है और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पुलिस की मानें तो जिन लोगों ने भी फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गिरफ्तार शख्स को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस की एक टीम गांव में कैंप कर रही है।