RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
22-Jul-2022 11:37 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : खबर सहरसा से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। घटना पतरघट प्रखंड के किशनपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 5 की है। एक पक्ष के लोग खेत में धान की रोपनी कर रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस दूसरे पक्ष के लोग खेत में पहुंच गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में किसी के हताहत होने के खबर नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि टोला बस्ती निवासी अशोक मंडल, धीरेंद्र मंडल, राजकुमार मंडल और दूसरे पक्ष के सुरमाहा बस्ती निवासी अरूण यादव, प्रमीत यादव, सुबन यादव और पवन यादव के बीच लगभग एक एकड़ से अधिक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष के लोग जमीन पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। एक पक्ष के अशोक मंडल समेत अन्य लोग धान की रोपनी के लिए खेत में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे और खेत जोत रहे थे।
इसी दौरान दूसरे पक्ष के अरूण यादव, प्रमीत यादव, सुबन यादव, पवन यादव करीब 15-20 लोगों के साथ खेत में पहुंच गए और खेत की जुताई को रोकने के लिए कहा, जब पहले पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो सभी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकार गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि किसी को भी गोली नहीं लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।