मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
06-Jul-2023 06:10 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया और दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गरही थाना क्षेत्र के तुलसीटाड़ गांव की है।
बताया जा रहा है कि गुड्डू रविदास और जागेश्वर रविदास के बीच पिछले कई वर्षों से 35 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बीते दो जुलाई को इसी विवाद को लेकर गांव में बैठक भी बुलाई गई थी और बातचीत के बाद मामले को सुलझा लिया गया था। बुधवार की रात विवादित जमीन पर कुछ सामान रखा था। जिसे गुड्डू रविदास ने जागेश्वर रविदास को हटाने के लिए कहा। सामान हटाने को लेकर दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच बात बढ़ गई।
देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई और लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में दोनों पक्ष के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां दो की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।