ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे...

Home / news / बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एसिड अटैक...

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एसिड अटैक में शख्स झुलसा

11-Dec-2022 01:49 PM

SHEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच एसिड अटैक में एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में झुलसे शख्स को इलाज के लए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शिवहर शहर के मेन रोड गुदरी बाजार के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


एसिड एटैक के शिकार हुए शख्स की पहचान शिवहर शहर के वार्ड 13 निवासी रामसेवक भगत के 26 वर्षीय बेटे अजय भगत के रूप में हुई है, फूल बेचने का काम करता है। गंभीर रूप से झुलसे अजय भगत को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है। एसिड एटैक से अजय भगत का चेहरा और शरीर का कुछ भाग झुलस गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। एसिड फेंकने वाले लोग फिलहाल घर छोड़कर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को अजय फूल बांटकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान गुदरी बाजार के पास भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में मारपीट कर रहे थे। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर एसिड फेंक दिया।