बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
25-Jun-2022 01:19 PM
JAMUI: खबर जमुई से है, जहां जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए तीन भतीजों ने मिलकर अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के तुलाडीह गांव की है। यहां दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीन भतीजों ने पीट पीटकर चाचा को मौत के घाट उतार दिया।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान तुलाडीह गांव निवासी धोबी मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात धोबी मांझी काम से वापस लौटा था। देर रात जमीन को लेकर उसका अपने भतीजों से विवाद हो गया। इसी बीच तीनों भतीजों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर दोबी मांझी की जान ले ली।
इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे धोबी मांझी के बेटे और पत्नी को भी आरोपियों ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।