पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
08-May-2023 02:04 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधनी पटना के बेउर जेल में उस समय अफरा-तफरी मच गयी। जब आदर्श केंद्रीय कारा बेउर में बड़े पैमाने पर हुई छापेमारी के क्रम में कैदियों के वार्ड में भगदड़ मच गई। इस दौरान सीढ़ी से गिरकर एक कैदी की मौत हो गई। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कैदी की मौत होने की पुष्टि की है।
इस घटना में मृतक की पहचान अशोक नगर निवासी पिंटू ठाकुर के रूप में हुई है, जो लगभग एक साल से शराब मामले में बेउर जेल में बंद था। अब आज इसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जेल प्रशासन ने शाम तक कैदी की मौत की बात दबाए रखी। जिलाधिकारी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी को भी घटना की जानकारी समय से नहीं दी गई थी।
दरअसल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ बेउर जेल में घुसे थे। अचानक भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर कैदियों में अफरा-तफरी मच गई। वे अपने-अपने वार्ड की तरफ भागने लगे। इस दौरान वार्ड नंबर दो जो पहले मंजिल पर था उसी को चढ़ने कीआपाधापी के बीच पिंटू ठाकुर फिसलकर नीचे गिर गया।
इसके बाद लहूलुहान हालत में कारा सिपाही पहले उसे जेल अस्पताल लेकर गए, लेकिन वह बेसुध था। इसके बाद उसे एंबुलेंस से पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारा प्रशासन ने पिंटू के स्वजन को सूचना दे दी है। उसके बाद इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी को भी घटना की जानकारी दी गई।