ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: जेल में बंद कैदी की पीट-पीटकर हत्या, देर रात कैदियों के गुटों में हुई थी जमकर मारपीट

21-Mar-2023 08:29 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार के खगड़िया मंडल कारा में एक कैदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृत बंदी सहरसा जिले का रहने वाला था। वह सहरसा के सोनवर्षा राज थानान्तर्गत बन्नी बासा गांव निवासी नंदकिशोर सिंह का पुत्र राजन कुमार बताया जा रहा है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार जेल में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें मारपीट कर राजन को बुरी तरह घायल कर दिया गया। जेल प्रशासन द्वारा उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेलदौर थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में बीते 6 दिसंबर को राजन ने कोर्ट में सरेंडर किया था, उसके बाद से वह जेल में बंद था।


मृतक कैदी के परिजनों ने बताया कि सोमवार को उसके पिता जेल में उससे मिलने गए थे लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। मंगलवार को परिजनों को सदर अस्पताल में उसके भर्ती होने की खबर दी गई। जेल अधीक्षक ने दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना की पुष्टि की है। जेल अधीक्षक ने कहा है कि जेल में मारपीट की घटना की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय सुरक्षा प्रहरी कहां थे। चित्रगुप्तनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।