IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
17-Sep-2022 04:23 PM
KHAGARIA: बिहार के खगड़िया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक्सपायरी शराब पीने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। युवक की संदिग्ध मौत की जांच में पुलिस जुटी है। परिजन जहरीली शराब से मौत की बात कह रहे हैं।
घटना अलौली थाना के अंबा इचरुआ पंचायत का है। जहां 500 रुपये वाली एक्सपायरी वाइन 150 रुपये में खरीदकर पीने से वार्ड संख्या 4 निवासी 32 वर्षीय दिलीप साह की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात में गांव के ही शराब कारोबारी दीपक साह के यहां से दिलीप एक्सपायरी शराब लेकर आया था। जिस शराब की कीमत 500 रुपये थी उसे वह 150 रुपया में लिया।इस जहरीली शराब के पीने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
मृतक की मां ने बताया कि उनके बेटे दिलीप की जहरीली शराब से मौत हो गयी है। गांव के ही शराब कारोबारी दीपक साह के यहां से उसने एक्सपायरी शराब खरीदी थी। शराब एक्सपायरी थी इसलिए 500 वाली शराब को 150 रुपया में दिया गया। जिसे पीने से उसकी मौत हो गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं मामला सामने आने के बाद शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अलौली थानाध्यक्ष परिंदर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।