ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार: हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद जमकर बबाल, लाठी-डंडों से पुलिस...

बिहार: हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद जमकर बबाल, लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला; SI और सिपाही घायल

01-Jun-2023 02:01 PM

By First Bihar

SIWAN : बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद जमकर बबाल हुआ है। इतना ही नहीं इस मामले में बयान दर्ज कर रही पुलिस बल पर भी जोरदार हमला किया गया है। जिसमें एक एसआई और सिपाही बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में बुधवार की देर रात इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों से बयान लेने पहुंची नगर थाना पुलिस पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। जिसमें नगर थाना के एसआई शैलेंद्र सिंह और सिपाही महानंद यादव बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आधा दर्जन शरारती तत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।


बताया जा रहा है कि, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मर्दापुर गांव की रहने वाली राजमणी देवी की इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ते देखे डॉक्टर ने अपनी सुरक्षा के लिए नगर थाना पुलिस को बुलाया। जिसके उपरांत नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम मृत महिला के परिजनों से फर्द बयान ले रहे थे, तभी क्लीनिक के मकान मालिक से किसी बात को लेकर पुलिस की नोकझोंक हो गई। इसके बाद मकान मालिक के सहयोगियों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। इससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।


इधर, इस पुरे मामले को लेकर नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि एक निजी क्लीनिक में एक महिला की मौत हुई थी। हंगामा की सूचना पर गश्त दल को भेजा गया था। मामला शांत नहीं होने पर मैं खुद वहां पर पहुंचा। तभी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया। छह से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।