Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
27-Feb-2022 11:44 AM
By Ajit Kumar
BBHAGALPUR : भागलपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की हत्या बाद शव को टुकड़ों में काटकर तालाब में फेंक दिया। घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है। घटना की जानकारी रविवार की सुबह तब मिली जब ग्रामीणों ने तालाब में एक बोरे को तैरता देखा।
स्थानीय लोगों को शक हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बोरे को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने जब बंद बोरे को खुलवाया तो सभी दंग रह गए। बोरे से महिला का शव बरामद हुआ, जो बड़ी ही बेरहमी से टुकड़ों में काटा गया था।
शव के टुकड़े में होने के कारण महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के अन्य टुकड़ों की तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने महिला की हत्या करने के बाद शव को बेरहमी से काटा और उसके बाद बोरे में बांधकर तालाब में फेंक दिया है।
स्थानीय लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि महिला किसी अपने ने ही महिला की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटकर तालाब में फेंक दिया है। पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। फिलहाल पुलिस महिला के बाकी कटे हुए अंगों को तलाश कर रही है और उसकी शिनाख्त में जुट गई है। इस घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस की मानें तो महिला की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।