Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
19-Jan-2022 02:33 PM
BHAGALPUR: दो भाइयों के बीच हुई मारपीट मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसे भागलपुर व्यवहार न्यायालय भेजा गया। लेकिन कोर्ट ले जाने से पहले उसे एक होटल में ले जाया गया जहां आरोपित को मछली चावल खिलाया गया। हथकड़ी लगे आरोपित को होटल में बिठाकर खाना खिला रहे पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
बताया जाता है कि पीरपैती थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हुई थी। मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आनंद साह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपित को जेल भेजे जाने के लिए भागलपुर व्यवहार न्यायालय भेजा गया। पीरपैती थाना के चौकीदार रंजीत पासवान को इसकी कमान दी गयी थी।
लेकिन कोर्ट जाने से पहले चौकीदार आरोपित को लेकर एक होटल में चला गया। जहां हथकड़ी लगे शख्स को होटल में बिठाकर मछली-चावल खिलाने लगा। तभी किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीरपैती थानाध्यक्ष एसआई संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामले की जांच वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश पर की जा रही है।
हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि चौकीदार से जब इस संबंध में पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि आरोपित खाना अपने घर से ही लेकर आया था। जिसे एक स्थान पर बैठकर खा रहा था। उसने आरोपित को मछली-चावल नहीं खिलाया है। वही मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिए साथ ही 48 घंटे के भीतर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की भी बात कही गयी हैं।