RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
28-May-2022 04:59 PM
SAHARSA: सहरसा की सदर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के आरोप में एक बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विद्यापतिनगर इलाके में छापेमारी कर हथियारों के साथ बाप-बेटा को धर दबोचा। गिरफ्तार तस्कर बाप-बेटे के पास से पुलिस ने कार्बाइन समेत कई हथियार बरामद किए हैं।
मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफिज मानी ने बताया कि शुक्रवार की रात सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विद्यापति नगर के वार्ड संख्या 16 स्थित राजेश्वर झा के घर हथियारों की खरीद बिक्री के लिए कुछ अपराधी एकत्रित हुए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती के नेतृत्व में सदर थाने की पुलिस टीम ने छापेमारी कर राजेश्वर झा और उसके बेटे आशीष कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी राजेश्वर झा के घर से पुलिस ने एक देसी कार्बाइन, दो मैगजीन, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, 8 जिन्दा कारतूस, दो मोबाइल फोन बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। फिलहाल गिरफ्तार बाप-बेटे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और छानबीन की जा रही है।