Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
17-Aug-2023 11:10 AM
By SONU KUMAR
NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां पुलिस की पेट्रोलिंग वैन हादसे की शिकार हो गई है। पुलिस वैन के डिवाइडर से टकराने के कारण दारोगा समेत पांच पुलिस जवान घायल हो गए हैं। घायलों में दारोगा के अलावा दो महिला कांस्टेबल, एक पुरुष सिपाही और वैन का ड्राइवर शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह दारोगा समेत सभी जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे। पेट्रोलिंग के बाद पुलिस कर्मी वापस थाने लौट रहे थे। इसी दौरान शहर से ठीक पहले नगर थाना के पार नवादा इलाके में तेज रफ्तार पुलिस वैन से ड्राइवर ने संतुलन खो किया और वैन डिवाइडर से जा टकराई।
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में दारोगा विजय सिंह, दो महिला कांस्टेबल औऱ एक सिपाही समेत वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल पुलिस जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दारोगा विजय सिंह को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स रेफर कर दिया।