मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज
25-Aug-2024 11:03 AM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से है, जहां नेपाल से देवघर जा रहे तीर्थ यात्रियों की बस हादसे की शिकार हो गई है। दुर्घटना में बस सवार 35 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुसरीघरारी चौक के पास एनएच 28 की है।
जानकारी के मुताबिक, मुसरीघरारी चौक के पास एनएच 28 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थ यात्रियों से भरी बस में टक्कर मार दी। जिसके बाद बस पलट गई और उसमें सवार 43 लोगों में से 35 से अधिक लोग जख्मी हो गए जिनमें 8 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मुसरीघरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया।
देवघर जा रहे 20 से अधिक तीर्थ यात्री को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बाकी अन्य का मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल सभी जख्मी का इलाज जिले के अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।
घायलों में गीता देवी, सीमा कुमारी, विश्वनाथ मुखिया बिंद, शोभा कुमारी राजेश्वर प्रसाद शाह मुस्कान शाह, फेकन मुखिया, शिव कुमारी, सियापति देवी, अमन प्रजापति, रामरती देवी ,सुजीत कुमारी, राम किशोरी राम, नागेंद्र शाह, रामभा शाह, सुखिया देवी, लक्ष्मी झा, रविंद्र कुमार ,रामेश्वर शाह, सुबोध प्रसाद झा, लक्ष्मण मुखिया, सुमन मिश्रा, काजल कुमारी और उषा देवी आदि शामिल हैं।