Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट
04-Oct-2023 11:43 AM
By First Bihar
KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां तीर्थ यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। हादसे में एक महिला की मौत हुए है जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गी है। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीर्थयात्री गया के विष्णुपद मंदिर से पिंडदान कर वाराणसी लौट रहे थे। घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के एनएच 2 स्थित महमूदगंज के पास की है।
हादसे की शिकार हुई महिला तीर्थयात्री की पहचान यूपी के बदायूं निवासी हरपाल सिंह की 65 वर्षीय पत्नी रामेश्वरी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी तीर्थयात्री यूपी के बदायूं जिले के रहने वाले हैं और गया से पिंडदान कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बस ड्राइवर को झपकी आ गई और बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पिछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला के मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।